प्रयागराज में 200 छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय में घुसे:कुर्सियां तोड़ीं, बोले- TGT भर्ती का वादा मिला, लिखित आदेश नहीं
प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती के लिए धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार दोपहर हंगामा कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे 200 छात्र चार लेयर की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए शिक्षा निदेशालय में घुस गए। विभागों में ताला लगाने का प्रयास किया। कई कुर्सियां तोड़ डालीं और कॉरिडोर में घुसकर नारेबाजी की। इसके बाद परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। छात्र सोमवार से निदेशालय के सामने धरने पर बैठे थे। अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “पुरानी नियमावली बहाल करो” और “एक अवसर दो” जैसे नारे लगाए। चेतावनी देते हुए छात्रों ने कहा- जब तक मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं आता, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले TGT-PGT अभ्यर्थियों ने नई भर्ती नियमावली के विरोध और पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर 5 से 23 सितंबर 2026 तक पत्थर गिरजाघर पर धरना दिया। 19 दिन चले आमरण अनशन को जिला प्रशासन ने आश्वासन देकर जूस पिलाकर समाप्त कराया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 19 दिन के आमरण अनशन के दौरान उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक इस संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)