नितिन नवीन आज दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालेंगे:सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी; बीजेपी देशभर में यह अभियान चलाएगी

Oct 28, 2026 - 11:57
0 0
नितिन नवीन आज दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालेंगे:सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी; बीजेपी देशभर में यह अभियान चलाएगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली के चांदनी चौक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा शाम करीब 4 बजे गौरी शंकर मंदिर से शुरू होकर टाउन हॉल तक निकलेगी। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच बीजेपी यह अभियान चलाएगी। पदयात्रा में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। भाजपा ने मंगलवार रात अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। भाजपा इस अभियान के तहत देशभर में भी पदयात्राएं निकालेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आज दोपहर चांदनी चौक में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही सीमित रहेगी। इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित या नियंत्रित रहेगी। छत्ता रेल चौक, हनुमान सेतु के नीचे, राजा राम कोहली मार्ग, सुभाष मार्ग के टी-पॉइंट, दिल्ली गेट और शांति वन चौक पर गाड़ियों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में जाने से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। पुलिस ने जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और निजी गाड़ियों से आने से बचने की अपील भी की है। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ----------- ये खबर भी पढ़ें… SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार:कहा- यह ट्रेड सीक्रेट; RTI में नाम-वर्जन और AI इस्तेमाल पर पूछे थे सवाल चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User