प्रयागराज के केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम---- रील 21वीं सदी का नशा : राहुल
हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा
-प्रयागराज के केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम----
रील 21वीं सदी का नशा : राहुल
हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा
प्रयागराज। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को 20 मिनट तक संबोधित किया। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी रहीं। इस दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी से लेकर पेपर लीक तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। छात्रों ने राहुल गांधी को बताया कि अब तक कितने पेपर लीक हुए। राहुल ने कहा, आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है।
‘1000 में से 12 युवाओं को नौकरी’
राहुल गांधी ने कहा कि 1000 में से 12 युवाओं को नौकरी मिलती है। आपका डाटा बेचा जाता है। रील और वीडियो बनाए जाने को लेकर कहा कि ये 21वीं सदी का नशा है। रील-वीडियो बनाते रह जाओगे, नौकरी नहीं मिलेगी। ब्लिंकिट जैसी कंपनियों में नौकरी करिए, लेकिन आपको नौकरी नहीं मिल सकती है। उन्होंने एक युवा का वीडियो मंच पर चलाया, जिसमें वह कह रहा है कि आज मैं ब्लिंकिट में 10 घंटे काम करता हूं और फिर पढ़ाई करता हूं। उसके बाद भी पेपर लीक होता है तो दुख होता है। राहुल गांधी ने कहा कि कोई अमीर पर्चा खरीदकर करके गरीबों की मेहनत पर पानी फेर देता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में बीए-एमए की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता।
‘पब्लिक सेक्टर को सरकार ने बेच दिया’
राहुल गांधी ने कहा कि आप पढ़ाई करते हो, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं। मैन्युफैक्चरिंग में चीन, बांग्लादेश, वियतनाम दिखेगा, लेकिन भारत नहीं दिखेगा। नोटबंदी जैसे सिस्टम ने मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दिया है। धीरे-धीरे मैन्युफैक्चरिंग बंद हो गई। स्टार्टअप इंडिया में छोटे बिजनेस में बैंक आप जैसे छात्रों को एक रुपया नहीं देंगे, जबकि अंबानी-अडानी को लाखों करोड़ रुपये देंगे, लेकिन आपको नहीं है। सरकारी नौकरी में 150 में से एक युवा सरकारी नौकरी पाता है। 14 लाख युवाओं को 10 साल पहले पब्लिक सेक्टर में नौकरी मिलती थी, आज उसको सरकार ने बेच दिया, इसलिए पब्लिक सेक्टर बंद हो गया है। कारपोरेट सेक्टर भी बंद हो गया। एआइ से ये भी दरवाजा बंद किया जा रहा है।
‘भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद’
राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम, दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)