प्रधानमंत्री ने दिल्ली आईआईटी के विद्यार्थियों को दिया सफलता का ‘गुरुमंत्र’

आईआईटी की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सबकुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है : पीएम मोदी

Aug 08, 2026 - 21:59
Updated: 5 days ago
0 0
प्रधानमंत्री ने दिल्ली आईआईटी के विद्यार्थियों को दिया सफलता का ‘गुरुमंत्र’

प्रधानमंत्री ने दिल्ली आईआईटी के विद्यार्थियों को दिया सफलता का ‘गुरुमंत्र’

कहा- सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए, अगले 35 साल आप जो करेंगे, वह विकसित भारत का आधार होगा

आईआईटी की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सबकुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को कई सीख दीं। उन्होंने कहा, ‘हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने आईआईटी के कई पूर्व छात्रों की सफलता देखी है। उन्होंने ऐसी समस्याओं को पहचाना, जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इसलिए हमेशा सीखते रहें, सिर्फ सवाल न पूछें और उनके समाधान भी खोजें।’प्रधानमंत्री ने समारोह में 587 पीएचडी स्कॉलर्स समेत 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को डिग्रियां दी गईं। दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने आईआईटी ग्रेजुएट्स से कहा, कैंपस लाइफ में सारे फंडे क्लियर होते थे। लेकिन जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है। वहां न कोई कोर्स होता है, न कोई क्वेश्चन पेपर होता। कई बार तो यह भी कोई नहीं बताया कि असली सवाल क्या था। वो सवाल भी आपको कुछ पहचानना पड़ता है।

‘जो सीखेगा वो जीतेगा’

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, ‘आप इस समय जीवन के यादगार मूवमेंट को जी रहे हैं, उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से सराबोर इस मूवमेंट का हिस्सा बनना, आईआईटी दिल्ली के इस कैंपस में आना, आपके साथ यह अनुभव शेयर करना, मेरे लिए भी बहुत खास है। जैसे आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, वैसे मुझे भी आप सभी पर गर्व है। क्योंकि आप सिर्फ डिग्री नहीं ले रहे। आप देश के लिए बहुत कुछ करने का सपने लेकर के यहां निकल रहे हैं।’उन्होंने कहा, आज दुनिया तेजी से बदल रही है। ग्लोबल पावर बैलेंस भी प्रतिपल बदल रहा है। और इसके पीछे सबसे बड़ी फोर्स है- टेक्नोलॉजी की स्पीड। आज कोई भी निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि अगले 20-30 वर्षों बाद की दुनिया कैसे होगी। जब-जब बदलाव का दौर आता है। तब-तब चुनौतियां भी आती है और नए अवसर भी पैदा होते हैं। दुनिया, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और प्रोफेशन बदलेंगे लेकिन मेरी बात याद रखिए- जो सीखेगा वो जीतेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी दौड़ किसी और से नहीं, खुद अपने आप से है। हर दिन कल से बेहतर बनने की कोशिश करते रहिएगा। साथ ही अपनी फिजिकल हेल्थ और मेंटल का भी ध्यान रखिएगा। पीएम मोदी ने सभी छात्रों और उनके माता-पिता, शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User