अमर नाथ इण्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अमर नाथ इण्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अमर नाथ इण्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
गुरप्रीत singh
सिधौली। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से बुधवार को अमर नाथ इण्टर कॉलेज, सिधौली में स्वगणना एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री अवनीश कुमार जी, उप जिलाधिकारी सिधौली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के महत्व एवं लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, अभिभावकों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को जागरूक करें तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक सूची में सम्मिलित नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान करने से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करने से भी होती है। विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय जी, प्रधानाचार्य श्री आदित्य त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य ने उप जिलाधिकारी महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना भी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
अमर नाथ इण्टर कॉलेज, सिधौली
शिक्षा के साथ संस्कार, जागरूकता के साथ राष्ट्र निर्माण।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)