कुर्सियों का खेल निराला, रातोंरात बदल गया बीडीओ का पता-ठिकाना!
तीन साल से जमे अधिकारियों की विदाई, लखीमपुर समेत कई जिलों से नए बीडीओ की सीतापुर में होगी तैनाती
कुर्सियों का खेल निराला, रातोंरात बदल गया बीडीओ का पता-ठिकाना!
सीतापुर में चली तबादला आंधी, पुराने गए और नए आने की तैयारी!
तीन साल से जमे अधिकारियों की विदाई, लखीमपुर समेत कई जिलों से नए बीडीओ की सीतापुर में होगी तैनाती
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो सीतापुर
सीतापुर। जिले में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। देर रात जारी स्थानांतरण सूची से विकास विभाग में हलचल मच गई है। सीतापुर में तैनात 11 खंड विकास अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें आधा दर्जन से अधिक अधिकारी तीन साल से ज्यादा समय से जिले में तैनात थे।
किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती
अरुण कुमार वर्मा को उन्नाव, धनंजय सिंह और सुमित सिंह को बाराबंकी, विवेक मणि त्रिपाठी और अमित कुमार यादव को बहराइच, राजेश कुमार तिवारी को बस्ती, रजनीश कुमार शुक्ला और प्रवीण जीत को लखीमपुर खीरी, श्रीश गुप्ता को जौनपुर, प्रीति तिवारी को सुल्तानपुर और प्रशांत कुमार शुक्ला को बरेली भेजा गया है।
दूसरे जिलों से भी सीतापुर आएंगे अधिकारी
तबादला सूची में केवल सीतापुर से अधिकारियों की रवानगी ही नहीं हुई है, बल्कि लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों से भी खंड विकास अधिकारियों को सीतापुर भेजा गया है। देर रात जारी सूची के बाद अब जिले के विकासखंडों में नए अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।
तीन साल से अधिक समय से जिले में तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण और दूसरे जनपदों से नए अधिकारियों के आगमन से विकास विभाग की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए अधिकारी किन विकासखंडों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)