बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Nov 01, 2026 - 04:49
0 0
बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

संवाददाता - शत्रुंजय बाजपेयी 

हरगांव (सीतापुर)। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव में लौह पुरुष एवं भारत की एकटीता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसी कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनका जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रेरणा है।

इस अवसर पर संजीव कुमार बाजपेयी एवं कुमारी निधि शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल द्वारा देश को एकजुट करने के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश पांडेय ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष, राष्ट्र के प्रति योगदान तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उमेश कुमार, सीमा देवी, सरस्वती शुक्ला, कुमारी निधि शुक्ला, तेजराम, अंशु कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, रुहीना आफरोज, सीमा मिश्रा एवं प्रज्ञा शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User