सीतापुर में UPCOS का आगाज, आउटसोर्स कर्मियों के हितों को मिली नई व्यवस्था

सीतापुर में UPCOS का आगाज, आउटसोर्स कर्मियों के हितों को मिली नई व्यवस्था

Sep 02, 2026 - 20:15
0 3
सीतापुर में UPCOS का आगाज, आउटसोर्स कर्मियों के हितों को मिली नई व्यवस्था

सीतापुर में UPCOS का आगाज, आउटसोर्स कर्मियों के हितों को मिली नई व्यवस्था

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण खैराबाद स्थित भूमिजा हाल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों की मौजूदगी में देखा गया। इस दौरान UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग तथा निगम के लोगो का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल की है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार योजनाएं और व्यवस्थाएं लागू कर रही है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि जनपद के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मी महत्वपूर्ण सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। UPCOS की नई व्यवस्था से संबंधित प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इसके बाद 05 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को किट तथा श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष खैराबाद बेबी अभिषेक गुप्ता सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User