आरक्षण पर गरमाई सियासत, सौरभ सिंह ने भरी हुंकार—“अब हक की आवाज उठेगी”

आरक्षण, जातिगत आंकड़ों और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल; अनुमति न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

Sep 02, 2026 - 20:09
0 1
आरक्षण पर गरमाई सियासत, सौरभ सिंह ने भरी हुंकार—“अब हक की आवाज उठेगी”

आरक्षण पर गरमाई सियासत, सौरभ सिंह ने भरी हुंकार—“अब हक की आवाज उठेगी”

आरक्षण, जातिगत आंकड़ों और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल; अनुमति न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

दीपेन्द्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। सामान्य वर्ग के अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर क्रांतिकारी विचार मंच ने अपनी आवाज बुलंद की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह पाताबोझ ने प्रेस वार्ता में आरक्षण, जातिगत आंकड़ों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सरकार एवं राजनीतिक दलों से कई सवाल किए।

सौरभ सिंह ने दावा किया कि सामान्य वर्ग की आबादी करीब 24 से 28 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग की आबादी और हिस्सेदारी से जुड़े आंकड़ों को लेकर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग और क्षत्रिय समाज से जुड़े नेताओं के मामलों में कार्रवाई को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का उदाहरण देते हुए अपने सवाल सामने रखे।

चंद्रशेखर आजाद से जुड़े आरोपों का उल्लेख करते हुए भी सौरभ सिंह ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया और पूछा कि संबंधित शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग को अब राजनीतिक दलों से अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकारों को लेकर जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग से जुड़े नेताओं से अपने समाज के मुद्दों पर खुलकर बोलने की अपील की।

सौरभ सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को सीतापुर में यात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा काशीराम कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से शुरू होकर हरदोई चुंगी, जीआईसी चौराहा, परशुराम मंदिर, अटल बिहारी वाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता और अग्रसेन मंदिर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि अनुमति नहीं मिलने पर संगठन कानूनी विकल्प अपनाते हुए न्यायालय का रुख करेगा। साथ ही अगले छह महीनों में सीतापुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User