बेंगलुरु में पिता ने हथौड़े-चाकू से की बेटे की हत्या:पत्नी को 4 दिन तक बेडरूम में बंद रखा, 4 दिन बाद मकान मालिक ने पुलिस को बताया
बेंगलुरु में एक 18 साल के युवक की उसके पिता ने हथौड़े से मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में 4 दिन तक बंद रखा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 नवंबर की रात की है। घटना बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित राघवेंद्र लेआउट के SRRK तुलसी अपार्टमेंट में हुई। यहां दंपती अक्टूबर 2024 से किराए पर रह रहा था। मकान मालिक के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और पड़ोसी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे। 19 नवंबर को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा काफी देर घंटी बजाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाकर रात 11 बजे ताला खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)