मोदी बोले- 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को हराया:बीते दशक में कृषि विकास दर 4% से ज्यादा रही, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ
पीएम मोदी ने कहा, 'खेती को स्मार्ट किए बिना, किसान को सशक्त किए बिना ये संभव नहीं है। खेती और देश की प्रगति में संबंध को इस तरह समझ सकते हैं। गरीबी को लेकर वर्ल्ड बैंक की स्टडी आई। इसमें बताया गया कि भारत के 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को मात दी। उन्होंने बताया कि गांवों में बहुत तेजी से गरीबी घटी है। संयोग देखिए, बीते दशक में भारत में कृषि की विकास दर 4% से ज्यादा रही। ये आजादी के बाद पहला देश है, जब एग्रीकल्चर सेक्टर ने इतनी ग्रोथ हासिल की। इसी दौरान गांवों में बड़ी संख्या में गरीबों ने गरीबी को हराया है। पीएम ने यह बात इंडिया टुडे ग्रुप के भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में कही। दो दिवसीय सम्मेलन दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। इसमें 2,000 से ज्यादा किसान, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और ग्लोबल एक्सपर्ट्स शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)