प्रधानमंत्री ने भाजपा के 37 नए सांसदों के साथ की बैठक
पीएम ने सलाह दी- विपक्ष पर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें
प्रधानमंत्री ने भाजपा के 37 नए सांसदों के साथ की बैठक
-पीएम ने सलाह दी- विपक्ष पर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी में हाल में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के कुछ पूर्व नेताओं समेत 37 पार्टी सांसदों के साथ सुबह के नाश्ते पर बैठक की और इस बात पर जोर दिया कि संसद में बिना किसी अवरोध के सुचारू तरीके से कामकाज होना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन के अपने अनुभव साझा किये और इस बारे में मार्गदर्शन किया कि सांसदों को संसद को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इन नए सांसदों सलाह दी कि वह अभद्र व्यवहार से बचें, साथ ही विपक्ष पर अपनी राय थोपने की कोशिश न करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को मुलाकात करने वाले सांसदों में नितिन नवीन, सुष्मिता देव, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और अन्य शामिल थे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने सांसदों से यह भी कहा कि वे रोजाना कम से कम एक या दो घंटे संसद के पुस्तकालय में बिताएं। इसके अलावा, उन्होंने सांसदों को युवाओं से जुड़ने और अपने संसदीय क्षेत्रों में युवाओं व खेल गतिविधियों पर ध्यान देते हुए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई वर्षों से संसद सत्र के दौरान नाश्ते पर सांसदों से मिलते रहे हैं। ऐसी बैठकों में सांसदों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और दोनों सदनों में तब से राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है।
370 व 35ए इतिहास बन गए: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं, वहां बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल के क्षेत्रों में अवसरों में वृद्धि हुई है। अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के सात वर्ष पूरे होने पर मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा वह यह सुनिश्चित करने के लिए भी कटिबद्ध है कि हर नागरिक को ‘बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने’ का मौका मिले। उन्होंने कहा कि इन दो केंद्र शासित प्रदेशों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘’सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नये अध्याय का आरंभ हुआ..।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)