तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा रजवापुर नानपारा
पूर्व विधायक महसी दिलीप कुमार वर्मा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जायसवाल ने किया शुभारंभ,
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा रजवापुर नानपारा
पूर्व विधायक महसी दिलीप कुमार वर्मा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जायसवाल ने किया शुभारंभ,
आर्य चेतना रीता पाल
बहराइच
12/08/2026 नानपारा रजवापुर मे आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहराइच नानपारा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
,यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक महसी दिलीप कुमार वर्मा, एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नानपारा पंकज कुमार जायसवाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, पूर्व जिला पंचायत नानपारा पंकज कुमार जायसवाल, रजवापुर मण्डल उपाध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारणी, तथा सेक्टर संयोजक, मण्डल प्रभारी, समाज के अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थिति रहे
वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर सआदत इंटर कॉलेज नानपारा मे तिरंगा यात्रा समाप्त की गयी, नानपारा थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांति व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)