कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद को थप्पड़ मारा:दिल्ली रैली का वीडियो वायरल, दोनों ने कहा- मजाक था

Nov 04, 2026 - 13:02
0 0
कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद को थप्पड़ मारा:दिल्ली रैली का वीडियो वायरल, दोनों ने कहा- मजाक था
महाराष्ट्र के रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे का पार्टी की ही सांसद प्रतिभा धानोरकर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो 1 नवंबर को हुई रैली का बताया गया है, जो बुधवार को वायरल हुआ। दोनों नेताओं ने घटना को मजाक बताया। यह घटना 1 नवंबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की विरोध रैली के दौरान हुई। घटना एक जगह खड़ी बस के अंदर की है। वीडियो में चंद्रपुर की लोकसभा सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड़ के पास बैठी दिख रही हैं। वह किसी मजाक पर हंस रही थीं। इसके बाद बारवे उनके पास खड़े होकर उन्हें हल्का थप्पड़ मारते दिखे। धानोरकर इस पर चौंकी और परेशान नजर आईं। खबर हम अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User