छह राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SSR की घोषणा:इनमें ओडिशा-चंडीगढ़ शामिल; 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची, जनवरी 2027 में फाइनल लिस्ट जारी होगी

Nov 05, 2026 - 13:16
0 0
छह राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SSR की घोषणा:इनमें ओडिशा-चंडीगढ़ शामिल; 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची, जनवरी 2027 में फाइनल लिस्ट जारी होगी
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन की घोषणा की है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इस प्रक्रिया का मकसद योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। इसमें खासतौर पर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर ध्यान दिया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी। फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी। SSR प्रक्रिया उन लोगों से एडवांस आवेदन लेने की सुविधा भी देगा, जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को मतदान के योग्य हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User