पैन कार्ड के नाम पर आधार से फर्जीवाड़ा, सिम और बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पैन कार्ड के नाम पर आधार से फर्जीवाड़ा, सिम और बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पैन कार्ड के नाम पर आधार से फर्जीवाड़ा, सिम और बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर/मिश्रिख। पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्रामीणों से आधार कार्ड और बायोमैट्रिक जानकारी हासिल कर फर्जी सिम जारी कराने तथा बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह का थाना मिश्रिख पुलिस और साइबर टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में हरदोई निवासी तीन आरोपियों—करण कुमार, अभिषेक और हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम खुर्शीदाबाद में कुछ लोग ग्रामीणों को पैन कार्ड बनवाने के नाम पर बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा रहे थे। ग्रामीणों को जब बायोमैट्रिक विवरण के दुरुपयोग का संदेह हुआ तो उन्होंने संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्रामीणों की सहमति के बिना उनके आधार और बायोमैट्रिक का इस्तेमाल मोबाइल सिम और बैंक खाते खुलवाने में किया जा रहा था। गांव के लगभग 65 से 70 ग्रामीणों के डेटा के दुरुपयोग की बात सामने आई है। एक ग्रामीण को नया सिम लेते समय पता चला कि उसके आधार पर पहले ही एयरटेल का सिम चालू है, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।
पुलिस ने मु0अ0सं0 215/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, रजिस्टर, रसीदें और स्टाम्प बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ग्रामीणों के डेटा से कुल कितने सिम और खाते खोले गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)