अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की उठी मांग

अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की उठी मांग

Aug 27, 2026 - 16:00
0 0
अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की उठी मांग

अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की उठी मांग

वेद प्रकाश नायक

महोबा। जिले में अतिवृष्टि और जलभराव से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग की है। विधायक ने पत्र के माध्यम से प्रभावित किसानों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

विधायक ने बताया कि उनकी विधानसभा और महोबा जनपद के करीब 80 प्रतिशत गांव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। अतिवृष्टि के कारण खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलें, विशेषकर तिल, उड़द आदि को व्यापक नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में फसल लगभग 80 प्रतिशत तक नष्ट होने का दावा किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि बुंदेलखंड पहले से ही पिछड़ा क्षेत्र है और प्राकृतिक आपदा ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने जीवन-यापन और आय का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि महोबा जनपद के सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत स्वरूप उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User