राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें:उसके बाद किसी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे; 8 दिन में छठी बार चुनौती

Nov 09, 2026 - 16:53
0 0
राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें:उसके बाद किसी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे; 8 दिन में छठी बार चुनौती
राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने X पर लिखा - प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी। राहुल ने उसी सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है। PM मोदी ने कहा था- दिमागी नक्सलियों से लड़ना है छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित भी किया था। वहां PM ने कहा - ये पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। उन्होंने कहा- नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान कर खत्म करना होगा। ये लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… PM मोदी ने बहस के लिए कभी हामी क्यों नहीं दी BJP का तर्क: राहुल गांधी PM कैंडिडेट ही नहीं हैं तो PM मोदी उनसे क्यों बहस करें? बहस करनी है तो संसद में करें। कांग्रेस का तर्क: PM मोदी संसद में भी नहीं आते, एक भी ओपन प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, इसलिए बाहर बहस से डरते हैं। इतिहास: भारत में आज तक किसी PM ने विपक्ष के नेता से अमेरिका की तरह खुली बहस नहीं की है। हालांकि, 2014 में खुद लालकृष्ण आडवाणी ने ऐसी बहस का समर्थन किया था। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमित शाह बोले- SIR पर चर्चा के लिए स्पेशल सेशन बुलाएंगे: कहा- राहुल गांधी ने नकली संसद में चर्चा का नाटक किया, पार्लियामेंट का मजाक बनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 नवंबर को कहा कि सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने विपक्ष को इस मुद्दे पर बहस में शामिल होने की चुनौती भी दी। अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने माओवादियों की असंवैधानिक 'जनताना सरकार' का समर्थन किया है। साथ ही, हाल ही में एक नकली संसद का आयोजन कर संसद का मजाक उड़ाया है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User