भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर जोर
भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर जोर
भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर जोर
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को फतेहपुर गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, यूनियन के विस्तार तथा सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा यूनियन प्रत्येक गांव न तक जायेगा हर गांव का किसान यूनियन का सदस्य बनेगा प्रत्येक गांव में यूनियन का कार्लालय होगा साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि शासन से तीनों तहसीलों में एक सरकारी सभा कक्ष बनवाने का सरकार मनसे मांग की जायेगी पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बनाने के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। अधिक से अधिक किसानों को यूनियन से जोड़ने तथा गांव-गांव संगठन का विस्तार करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक का संचालन लालता प्रसाद दुबे ने किया। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसान हित में कार्य करने तथा सदस्यता अभियान को तेज गति देने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाती रहेगी।
बैठक में कृष्ण कान्त मिश्रा, रामशंकर लोधी, अजीत तिवारी,अजय अवस्थी, आशीष कुमार,टिन्कू शुक्ला
वशीम अहमद,दीपक यादव, नितेश कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार,रंजना श्री वास्तव, प्रवेश श्री वास्तव आदि रहे
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)