रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन*

रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन*

Sep 19, 2026 - 08:59
0 0
रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन*
रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन*

*रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन*

गुरप्रीत सिंह सिधौली 

*सीतापुर*

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जनपद सीतापुर द्वारा निर्धारित सरकारी कार्यक्रम एवं समय-सारणी के अनुसार आज रेडिको खेतान लिमिटेड, सीतापुर यूनिट में “रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव” विषय पर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रासायनिक दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्यों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों की तत्परता का परीक्षण करना था। ड्रिल के माध्यम से संभावित रासायनिक आपदा की स्थिति में कर्मचारियों एवं संबंधित टीमों द्वारा अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं बचाव प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के निम्नलिखित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

• आयुष चौधरी — अपर जिलाधिकारी (ADM), जनपद सीतापुर

• फूल चन्द्र यादव — अपर मजिस्ट्रेट, जनपद सीतापुर

• अविनाश कुमार — उपजिलाधिकारी (SDM), सिधौली

• राहुल सिंह — उपजिलाधिकारी (SDM), बिसवां

• अनिल कुमार राम — तहसीलदार, बिसवां

• डॉ. प्रीति सिंह — तहसीलदार, सिधौली

• डॉ. अमित कपूर — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बिसवां

• डॉ. आनंद कुमार — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सिधौली

• उमाशंकर यादव — फायर ऑफिसर, बिसवां

• ओम प्रकाश सिंह — कंदुनी चौकी इंचार्ज

प्लांट स्तर से यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव, हेड–एचआर अजय गोस्वामी, हेड–इंजीनियरिंग श्री यू. एन. पाण्डेय, तथा Safety Officer - विवेक वर्मा अपने Safety Team के साथ मॉक ड्रिल में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त OHC (Occupational Health Centre) Team ने भी मॉक ड्रिल में सक्रिय सहभागिता की।

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों तथा प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं यूनिट की संबंधित टीमों के बीच प्रभावी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विभिन्न सरकारी विभागों तथा यूनिट की टीमों के बीच प्रभावी समन्वय में अजय गोस्वामी, हेड–एचआर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक ड्रिल के सुचारु एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यूनिट की आपदा प्रबंधन प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तत्परता का व्यावहारिक आकलन किया गया। इससे भविष्य में संभावित आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली।

रेडिको खेतान लिमिटेड, सीतापुर यूनिट औद्योगिक सुरक्षा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User