खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन:कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा; शिकायत दर्ज

Oct 26, 2026 - 09:56
Updated: 2 hours ago
0 0
खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन:कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा; शिकायत दर्ज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खड़गे का बचाव कर रहे हैं। खड़गे ने रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने तीन बार यह बात दोहराई थी। एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे, जिसके जवाब में खड़गे ने यह टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर बिहार के पटना में शिकायत दर्ज हुई है। BJP कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा- खड़गे मेरी बात नहीं समझे मोदी नहीं जाएंगे, कहने पर जिस शख्स को पीटा गया, वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। उसका नाम संतोष है। पिटाई के दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे बचाया और बाहर ले गई। संतोष ने मीडिया से कहा- खड़गे उनकी बात समझ नहीं पाए। मैंने कहा था शांत बैठने से मोदी नहीं जाएगा। राहुल समेत विपक्ष ने सभी बड़े नेताओं को यह बात समझनी होगी। मोदी तब ही जाएंगे, जब विद्रोह होगा। भाजपा बोली- इनकी कार्यशैली माफियाओं जैसी भाजपा ने X पर खड़गे का वीडियो शेयर करके लिखा- कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग प्रतीत होती है। शाह बोले- कांग्रेस रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है बिहार में पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए थे बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त 2025 को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके विरोध में बिहार बंद किया गया और प्रदर्शन भी किए गए थे। पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता में मारपीट भी हुई थी। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राज ठाकरे ने सोशल मीडिया से पीएम की डॉक्यूमेंट्री हटाई, कहा- मुंबई पुलिस की अपील पर फैसला लिया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया से एक डॉक्यूमेंट्री हटा दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User