बेंगलुरु- पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या:पार्टी के बहाने बुलाकर मारा, शव अलग-अलग जगह फेंके; कैब ड्राइवर पत्नी के मायके जाने से नाराज था

Nov 06, 2026 - 10:18
0 0
बेंगलुरु- पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या:पार्टी के बहाने बुलाकर मारा, शव अलग-अलग जगह फेंके; कैब ड्राइवर पत्नी के मायके जाने से नाराज था
कर्नाटक के बेंगलुरु में घरेलू विवाद के चलते एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच सुनीता के मायके जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। सुनीता की मां और भाई भी उसका साथ देते थे। इसी बात से नाराज होकर शेखर ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची। आरोप है कि शेखर ने पहले अपनी पत्नी सुनीता की घर में ग्राइंडिंग स्टोन से हत्या की और शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। इसके बाद उसने सुनीता का मोबाइल बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह घूमने गई है। अगले दिन उसने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मार डाला। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User