एअर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:कोलकाता-मुंबई विमान के टॉयलेट में नोअ मिला, 5 क्रू और 93 यात्री सवार थे
एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक की धमकी मिली। धमकी का नोट प्लेन के टॉयलेट में मिला। इसके बाद विमान को सुरक्षा अलर्ट पर रखा गया। पायलट ने तुरंत ATC को सूचना दी। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। यह फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही थी। विमान में नोट मिलने के समय पांच क्रू मेंबर और 93 यात्री सवार थे। नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। यह खबर हम अपडेट कर रहे हैं…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)