CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आप में ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था

Nov 16, 2026 - 15:48
Updated: 1 day ago
0 0
CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आप में ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत और एक वकील के बीच तीखी बहस हो गई। सुनवाई के दौरान वकील ने CJI से कहा- आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आपमें ईमानदारी नहीं है। वकील की बात सुनने के बाद CJI ने उनसे इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा- हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। इस पर वकील ने कहा- वे इंतजार नहीं करेंगे। इस दौरान जस्टिस मोहना ने वकील को इस तरह की टिप्पणी करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने और फिर से अपनी बात दोहराई। दरअसल, वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के एक मामले को लेकर नाराज थे। उन्होंने बेंच में मौजूद जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना के प्रति सम्मान जताया। वकील को कोर्टरूम से बाहर निकाला गया कोर्टरूम में मौजूद वकीलों के मुताबिक, घटना के बाद संबंधित वकील को कोर्ट से बाहर निकाला गया। कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने CJI से संबंधित वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। स्थिति बिगड़ने पर कोर्ट की सुनवाई का सीधा प्रसारण म्यूट कर दिया गया। अक्टूबर 2025: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन CJI बी.आर. गवई की तरफ जूता फेंका। बताया गया कि वकील भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़े एक मामले में CJI की टिप्पणी से नाराज थे। घटना के दौरान वकील ने धार्मिक नारे भी लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत कोर्टरूम से बाहर कर दिया। CJI गवई ने इस घटना पर संयम दिखाया और सुनवाई जारी रखने को कहा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील को प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User