कुशीनगर ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री शिक्षा के पंखों से उड़ान भरेंगे बच्चे, रोटरी क्लब

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शनिवार को शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक सामग्री वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

Aug 08, 2026 - 22:14
0 1
 कुशीनगर ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री  शिक्षा के पंखों से उड़ान भरेंगे बच्चे, रोटरी क्लब

 कुशीनगर ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

शिक्षा के पंखों से उड़ान भरेंगे बच्चे, रोटरी क्लब

चंद्रप्रकाश चौबे

आर्य चेतना न्यूज ब्यूरो

कुशीनगर

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शनिवार को शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक सामग्री वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतन पट्टी कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालय प्रेमवलिया में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं इरेजर सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

 इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के सपनों को नई दिशा और उनके भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करती है। आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें, इसके लिए रोटरी क्लब निरंतर प्रयास करता रहेगा। 

रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी इस शैक्षणिक सामग्री वितरण अभियान की शुरुआत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतन पट्टी कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालय प्रेमवालिया से की गई है। इसके बाद क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विभिन्न पहल की जाती रही हैं। विगत वर्ष भी क्लब द्वारा क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग उपलब्ध कराए गए थे। क्लब का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाए। क्लब द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन वाहिद अली ने किया

इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष सदरे आलम, दिनेश यादव, सह सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य विजय गुप्ता, वैभव राव, दीपक कुमार जायसवाल, निर्मला सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, राजन चौरसिया, संध्या सिंह बघेल, सुनीता सिंह, दीपमाला सिंह, राम अवतार, शशिप्रभा एवं आदिल खान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User