अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर जुटा लोधी समाज, वीरांगना को किया नमन
अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर जुटा लोधी समाज, वीरांगना को किया नमन
अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर जुटा लोधी समाज, वीरांगना को किया नमन
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। खैराबाद स्थित भुइंयाताली तीर्थ में मंगलवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूरे जनपद से लोधी राजपूत समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना के जीवन, संघर्ष और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भुइंयाताली सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बजरंगमुनि महाराज ने की। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। अंग्रेजों के विरुद्ध अंतिम सांस तक संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना परम बलिदान दिया। ऐसी वीरांगना के चरणों में सभी को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
भारतीय लोधी एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश लोधी ने समाज से एकजुट रहने तथा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने समाज के लोगों से नशे से दूर रहने और बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजीवन जायसवाल ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिवा लोधी और कपिल लोधी ने किया।
इस अवसर पर बृजेश रस्तोगी, सागर गुप्ता, कपिल लोधी, अवनीश लोधी, अयोध्या प्रसाद लोधी, रानू लोधी, शिवा लोधी, रामनरेश लोधी, राजकुमार लोधी, पंकज लोधी, शालिनी लोधी, शोभा लोधी, बनवारी लाल राजपूत, शिवा प्रधान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)