जवाहर नवोदय विद्यालय में  छात्रों का हंगामा,पहुंचे डीएम सीतापुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में  छात्रों का हंगामा,पहुंचे डीएम सीतापुर

Aug 22, 2026 - 00:44
0 0
जवाहर नवोदय विद्यालय में   छात्रों का हंगामा,पहुंचे डीएम  सीतापुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में 

छात्रों का हंगामा,पहुंचे डीएम

दीपेन्द्र भदौरिया जिला ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर । इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। बिजली, पानी, खाने की गुणवत्ता और खेल मैदान की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज छात्रों ने स्कूल परिसर में विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने खुद को विद्यालय की दूसरी मंजिल पर बंद कर लिया, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में बिजली और पानी समेत कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। छात्र पिछले 2-3 वर्षों से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ती गई। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता और खेल मैदान की व्यवस्थाओं को लेकर भी अपनी आपत्तियां जताईं। छात्रों के प्रदर्शन और दूसरी मंजिल पर खुद को बंद किए जाने की सूचना मिलते ही सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. मौके पर पहुंचे। डीएम ने छात्रों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User