सीतापुर में बिजली विभाग की खुली पोल! हल्की बारिश में बत्ती गुल, 3 दिन तक अंधेरा

सीतापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

Sep 07, 2026 - 16:36
0 9
सीतापुर में बिजली विभाग की खुली पोल! हल्की बारिश में बत्ती गुल, 3 दिन तक अंधेरा

सीतापुर में बिजली विभाग की खुली पोल! हल्की बारिश में बत्ती गुल, 3 दिन तक अंधेरा

सीतापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। विकासखंड परसेंडी के दर्जनों गांवों में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। आरोप है कि सरकार के 22 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बावजूद गांवों में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक झरेखापुर पावर हाउस से जुड़े ग्राम देना, बढैय्या, रिखौना और फतेहपुर माफी समेत कई गांवों में बिजली व्यवस्था बेहद खराब है। हल्की बारिश या हवा चलते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कई बार दो से तीन दिन तक गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ गया है।

नई लाइन बिछी, फिर भी नहीं सुधरे हालात

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाए जाने के बावजूद पिछले दो-तीन वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायत के लिए अधिकारियों के सरकारी सीयूजी नंबरों पर फोन करने पर कई बार फोन बंद मिलने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया।

डीएम से कार्रवाई की मांग

गौरव सिंह, सत्यम अवस्थी, आशीष शुक्ला, हरसिमरन सिंह, अवधेश प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को सख्त निर्देश देकर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User