शरद पवार से अस्पताल में मिले प्रफुल्ल पटेल:कहा- 10 नवंबर के बाद चर्चा करेंगे; NCP के दोनों गुटों में सुलह की अटकलें तेज

Nov 06, 2026 - 14:46
0 0
शरद पवार से अस्पताल में मिले प्रफुल्ल पटेल:कहा- 10 नवंबर के बाद चर्चा करेंगे; NCP के दोनों गुटों में सुलह की अटकलें तेज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार और अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान शरद पवार ने पटेल से कहा कि वे 10 नवंबर के बाद बैठकर चर्चा करेंगे। हालांकि, बातचीत किस मुद्दे पर होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 85 साल के शरद पवार का इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है। प्रफुल्ल पटेल ने मुलाकात के बाद बताया कि पवार की तबीयत ठीक है और वे पहले की तरह खुशमिजाज नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच देश और महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बातचीत हुई। 10 नवंबर के बाद मुलाकात की तैयारी शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पटेल कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे 10 तारीख के बाद मुंबई में रहेंगे और चर्चा के लिए तैयार हैं। इस पर शरद पवार ने साथ बैठकर बातचीत करने की बात कही। इस बयान के बाद NCP के दोनों गुटों के बीच संभावित सुलह और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों गुटों ने पार्टी के विलय की संभावना से इनकार किया है। शरद पवार भी पहले कह चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं करेगी। उद्योगपति गौतम अडाणी ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ीं चर्चाएं प्रफुल्ल पटेल की शरद पवार से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले NCP नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और जय पवार शामिल नहीं हुए थे। बैठक में सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरिफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे समेत कई नेता मौजूद थे। इसके बाद पार्टी में नेतृत्व और नेताओं के बीच मतभेद की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने इन अटकलों को खारिज किया है। वहीं, सुनेत्रा पवार के आवास पर हुई बैठक में करीब 50 विधायकों और मंत्रियों के शामिल होने की खबर है। NCP नेताओं ने सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा इस बीच शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने संकेत दिए थे कि आगामी कैबिनेट विस्तार में सुप्रिया सुले को जगह देने पर विचार हो सकता है। हालांकि, सुले ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शरद पवार को फोन कर उनका हालचाल पूछा था। पवार के करीबी विट्ठल मणियार के मुताबिक, मोदी ने उन्हें आराम करने की सलाह दी और कहा कि सुप्रिया सुले तैयार हैं। वे उनके साथ मिलकर देश की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 2023 में दो गुटों में बंट गई थी NCP गौरतलब है कि साल 2023 में अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों के साथ अलग गुट बना लिया था और महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को NCP का नाम और चुनाव चिह्न दिया। वहीं, शरद पवार के गुट ने NCP (SP) के नाम से अपनी अलग पहचान बनाई। अजित पवार के निधन से पहले भी दोनों गुटों के विलय की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। अब प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात के बाद एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, 10 नवंबर के बाद होने वाली बातचीत में क्या फैसला होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User