राहुल गांधी का गोकुल डेयरी चुनाव में वोट-चोरी का आरोप:कहा- BJP ने बहुमत पाने के लिए चुनाव के बाद नियम बदले

Nov 05, 2026 - 11:26
0 0
राहुल गांधी का गोकुल डेयरी चुनाव में वोट-चोरी का आरोप:कहा- BJP ने बहुमत पाने के लिए चुनाव के बाद नियम बदले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चुनाव को लेकर BJP पर चुनाव के बाद नियम बदलकर बहुमत छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे दूध उत्पादकों के वोटों की चोरी बताया। राहुल गांधी ने गुरुवार को X पर लिखा- गोकुल में दूध डेयरी चलाने वालों ने भाजपा को हरा दिया। तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए - 4 डायरेक्टर ठूंसो, 12 को 16 बनाओ, बहुमत चुराओ। ये दूध उत्पादकों के वोट की चोरी है - जनादेश में मिलावट। भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें - किसान भूलता नहीं। पवन खेड़ा बोले- लोकतांत्रिक जनादेश कमजोर करने की कोशिश कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी महाराष्ट्र सरकार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचित बोर्ड की संरचना बदलकर चुनावी नतीजे को प्रभावित करना चाहती है। खेड़ा के मुताबिक, चुनाव में जीत के बाद महायुति समर्थित निदेशक बैठक से अनुपस्थित रहे, जिसके कारण अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 नवंबर को नए चुनाव कराने का निर्देश दिया था। खेड़ा ने कहा कि निर्वाचित बोर्ड को काम करने देने के बजाय सरकार चार सरकारी निदेशकों को वोटिंग अधिकार के साथ शामिल करना चाहती है। कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह रही है। कांग्रेस समर्थित पैनल को मिली थी जीत कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ को गोकुल डेयरी के नाम से जाना जाता है। इसके 25 निदेशक पदों के लिए 19 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। अब महाराष्ट्र कैबिनेट ने बोर्ड में चार सरकारी निदेशकों को वोटिंग अधिकार के साथ नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस नेता सतेज पाटील के नेतृत्व वाले राजर्षि शाहू शेतकरी समविचारी आघाड़ी ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। वहीं, BJP, शिवसेना और NCP वाले महायुति गठबंधन को 12 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का कहना है कि इससे बोर्ड का बहुमत बदल सकता है। पार्टी ने इसे सहकारी संस्था की स्वायत्तता और चुनावी जनादेश के खिलाफ बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User