रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, सीतापुर में 800 महिलाओं को बांटी साड़ियां-मिष्ठान
रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, सीतापुर में 800 महिलाओं को बांटी साड़ियां-मिष्ठान
रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, सीतापुर में 800 महिलाओं को बांटी साड़ियां-मिष्ठान
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। खैराबाद स्थित भूमिजा हॉल में बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10:30 बजे से हुआ।
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सुरक्षित आवागमन के उद्देश्य से योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।
इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक यात्रा शुरू करने वाली सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इससे बहनों को रक्षाबंधन पर मायके और परिजनों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में करीब 800 महिलाओं को सीतापुर डिपो प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से साड़ियां और मिष्ठान वितरित किए गए। महिलाओं ने सरकार की इस पहल को मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने योजना को वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आजीवन निःशुल्क एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरित यह योजना मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, जिला विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं परिवहन निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सीतापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार के निर्देशन में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)