भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण बोला- ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही, टिप फीचर हटाए; 10 लाख जुर्माना भी लगाया

Nov 13, 2026 - 04:08
0 0
भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण बोला- ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही, टिप फीचर हटाए; 10 लाख जुर्माना भी लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ओला का संचालन एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड करती है। प्राधिकरण ने कंपनी को टिप फीचर हटाने का आदेश भी दिया है। सीसीपीए ने 10 नवंबर को यह आदेश दिया। प्राधिकरण ने पाया कि ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही थी। एप पर टिप देने के लिए संदेश दिखाए जाते थे। सीसीपीए ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना। सीसीपीए ने ओला को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है। ओला हर एक राइड पर 10 से 50 रु. तक एडवांस टिप का विकल्प देती है। आज की बाकी बड़ी खबरें… वेरका ने पंजाब और दिल्ली-NCR में 13 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ाईं पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड 'वेरका' ने अपने पाउच वाले दूध के कई प्रकारों की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में 1 रुपये से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बदलाव 13 नवंबर की सुबह से पंजाब और दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाकों में लागू हो जाएगा। JNU यौन उत्पीड़न: प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर कोर्ट की रोक दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि नौकरी से हटाने से पहले नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी है। जस्टिस अनूप जे भंभानी ने 9 अक्टूबर के बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगा दी। अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। 11 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User