दिल्ली-हरियाणा समेत 6 राज्यों में प्रदूषण बढ़ा:सुबह-शाम AQI लेवल 300 पार; कश्मीर में 2 दिन बर्फबारी, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 नवंबर के लिए देशभर में बारिश और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बर्फबारी ला रहा है, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो दक्षिण भारत में भारी बारिश कराएगा। बुधवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का यलो अलर्ट है। इधर, दिवाली के समय से ही दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में AQI लेवल 300 पार रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहां प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें, बादलों की स्थिति… देश में 3 बड़े सिस्टम एक साथ एक्टिव 1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस- पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 13 नवंबर तक वेस्टर्न हिमालयन रीजन में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश / भारी बर्फबारी का अलर्ट है। 2. दक्षिण भारत में भारी बारिश - तमिलनाडु, केरलतमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश, फिर 15-16 नवंबर को फिर से भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में ये बारिश नॉर्थ-ईस्ट मॉनसून की वजह से हो रही है, जो इस समय एक्टिव है। 3. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम - साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।इसके बाद अगले 24 घंटे में ये और मजबूत हो जाएगा। इसका मतलब -तमिलनाडु-केरल में 15-16 नवंबर वाली बारिश इसी सिस्टम की वजह से और तेज हो सकती है। देश में कहां-कहां बारिश का अलर्ट, मैप से समझें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… देशभर में मौसम की तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)