डीएम ने जगना गांव में घर-घर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

पंचायत भवन, तालाब, आंगनबाड़ी, राशन दुकान, पानी की टंकी और खेल मैदान का किया निरीक्षण

Sep 15, 2026 - 18:53
0 5

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकासखंड ऐलिया की ग्राम पंचायत जगना पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन पहुंचकर पुस्तकालय, सचिव कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुस्तकालय की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता मिलने पर ग्राम सहायक व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सचिव कक्ष में सीसीटीवी, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित रजिस्टर और ऑनलाइन पत्रावलियों का अवलोकन किया। पंचायत भवन में प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने को भी कहा।

उन्होंने पेंशन रजिस्टर की जांच कर वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति जानी। मनरेगा के तहत कराए जा रहे तालाब और चकमार्ग पटाई से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ तालाब का मौके पर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी ली।

गांव भ्रमण के दौरान डीएम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। जलभराव, बिजली, पेंशन, राशन, पेयजल समेत अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने इंटरलॉकिंग, राशन की दुकान, कूड़ा घर, पानी की टंकी, आंगनबाड़ी केंद्र और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। खेल मैदान को बेहतर विकसित करने के लिए बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिन कार्यों में समय लगना है, उनका एस्टीमेट तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User