जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव:प्रशासन ने छात्रों की बात मानी, कहा- 16 जुलाई से सेशन, 6 हफ्ते के अंदर चुनाव
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्र संघ चुनाव करवाने को तैयार हो गया है। जामिया प्रशासन ने 29 अक्टूबर एक नया ऑर्डर जारी किया है, जिसमें पहली बार टाइम-बाउंड डेडलाइन दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, 16 जुलाई से एकडेमिक सेशन शुरू होगा। इसके के 6 हफ्तों के भीतर स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव कराए जाएंगे। संविधान पूरा करने की अंतिम तारीख 15 मई 2027 है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने स्टूडेंट्स यूनियन के संविधान को तय समयसीमा में पूरा करने को कहा है। इसके अलावा, आंदोलन के दौरान छात्रों पर जो शो-कॉज नोटिस, सस्पेंशन, रस्टिकेशन और कैंपस बैन लगाए गए थे, वे सब वापस लिए जाएंगे। इससे पहले 26 अक्टूबर को प्रशासन ने कहा था कि संविधान अप्रूव होने के 15 दिन बाद चुनाव होगा, लेकिन इसकी तारीख नहीं दी थी, इसलिए छात्र हड़ताल खत्म करने राजी नहीं हुए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)