ओएमसी लाइट की समस्या से दुकानदार परेशान, एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप
ओएमसी लाइट की समस्या से दुकानदार परेशान, एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप
ओएमसी लाइट की समस्या से दुकानदार परेशान, एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप
मछरेहटा (सीतापुर)।
अश्वनी कुमार मछरेहटा संवाददाता
मछरेहटा कस्बे के खैराबाद रोड स्थित दुकानदार इन दिनों ओएमसी लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह से ओएमसी कनेक्शन से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते दुकानदारों को व्यापारिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि ओएमसी कनेक्शन होने के बावजूद बिजली उपलब्ध नहीं होने से दुकानों पर लगे विद्युत उपकरणों का संचालन प्रभावित हो रहा है। खासकर शाम के समय दुकानदारों को अधिक दिक्कत होती है। बिजली के अभाव में दुकानों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी होती है और व्यापार प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
दुकानदार श्याम किशोर ने बताया कि ओएमसी लाइट की समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि करीब सात दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दुकान का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है।
वहीं मछरेहटा निवासी दुकानदार गुड्डू ने बताया कि उनकी दुकान पर ओएमसी कनेक्शन मौजूद है, लेकिन बिजली नहीं आने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि कनेक्शन होने के बावजूद यदि नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी तो इसका कोई लाभ नहीं है।
दुकानदारों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर ओएमसी बिजली आपूर्ति की जांच कराने तथा जल्द से जल्द खराबी को दूर कर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)