अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा, अब 6 साल सर्विस:CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी; देश में करीब 3.18 लाख अग्निवीर
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को ऐलान किया कि अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा। यानी अब अग्निवीर 4 साल की जगह 6 साल नौकरी कर सकेंगें। अग्निपथ योजना में 25% तक स्थायी भर्ती अग्निपथ योजना 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत तीनों सेनाओं के अन्य रैंक में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जाती है। योजना के तहत हर बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद स्थायी रूप से रखा जा सकता है। नियमों के मुताबिक, नियमित कैडर में भर्ती के लिए आवेदनों पर केंद्रीय प्रक्रिया के तहत विचार किया जाता है। इसमें चार साल की सेवा के दौरान प्रदर्शन, संगठन की जरूरत और संबंधित सेना की तय नीतियां शामिल होती हैं। पिछले महीने भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 में से 712 रिक्रूट्स को बनाए रखने का फैसला किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)