हरियाणा में 4 युवकों की हत्या:रोहतक के होटल में खाना खाते समय गोलियां बरसाईं, हिमांशु गैंग पर आरोप, मरने वाले बाबा गैंग के

Nov 26, 2026 - 09:04
0 0
हरियाणा में 4 युवकों की हत्या:रोहतक के होटल में खाना खाते समय गोलियां बरसाईं, हिमांशु गैंग पर आरोप, मरने वाले बाबा गैंग के
हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने फायरिंग की। मारे गए चारों युवक बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू, विनीत, यश उर्फ गंजू और बेरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। रिटौली गांव के रहने वाले सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच वर्ष 2019 से दुश्मनी चली आ रही है। 7 साल से जारी इस गैंगवार में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। पहले जानिए कैसे हुई चार हत्याएं… मरने वाले चारों युवकों के बारे में जानिए…. अब जानिए कैसे दुश्मन बने हिमांशु और अंकित…. हिमांशु भाऊ और अंकित बाबा जेल में बंद हिमांशु भाऊ पहले पुर्तगाल और फिर अमेरिका से अपना नेटवर्क चला रहा था। उसके गैंग पर हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हत्या, फिरौती और फायरिंग जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। 22 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी एजेंसियों ने उसे लास वेगास में हिरासत में लिया था। वहीं, अंकित उर्फ बाबा जेल में बंद है। उसका भाई सन्नी रिटोलिया को भी बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User