लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की पहली रैली:पोस्टर लगे- दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा

Nov 26, 2026 - 13:17
Updated: 2 hours ago
0 0
लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की पहली रैली:पोस्टर लगे- दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद थोड़ी देर में बड़ी रैली करेंगे। यूपी में गठबंधन के बाद पहली बार दोनों नेता बड़े मंच पर साथ दिखेंगे। संविधान दिवस (26 नवंबर) पर हो रही इस रैली में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग जुट चुके हैं। दावा है कि रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी। रैली से पहले रमाबाई अंबेडकर मैदान में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा। सियासी विशेषज्ञों का मानना है कि रैली का मकसद शक्ति प्रदर्शन के साथ दलित और मुस्लिम वोटबैंक को अपनी ओर करना है। इससे पहले, 100 से अधिक बसों से ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया। समर्थक नीले-हरे झंडे लेकर नारेबाजी करते दिखे। ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User