J-K में सभी स्थानीय आतंकी खत्म:सुरक्षा एजेंसियां अब 65 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में, LeT और JeM से जुड़े ज्यादातर आतंकी

Nov 25, 2026 - 17:11
0 0
J-K में सभी स्थानीय आतंकी खत्म:सुरक्षा एजेंसियां अब 65 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में, LeT और JeM से जुड़े ज्यादातर आतंकी
जम्मू-कश्मीर में सभी सक्रिय स्थानीय आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब 65 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश कर रही हैं। ये आतंकी प्रतिबंधित संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अन्य संगठनों से जुड़े हैं। सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों के मुताबिक, इनमें 35 आतंकी LeT और 25 JeM से जुड़े हैं। बाकी आतंकी दूसरे प्रतिबंधित संगठनों के हैं। इनकी मौजूदगी की पुष्टि अलग-अलग खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर हुई है। आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था। उसे पकड़ने के लिए आठ दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोई सक्रिय स्थानीय आतंकी सूचीबद्ध नहीं है। आतंकियों की संख्या 91 से घटकर 65 हुई अधिकारियों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकियों की अनुमानित संख्या 2024 में 91 थी। इसमें विदेशी और स्थानीय दोनों आतंकी शामिल थे। अब यह संख्या करीब 65 रह गई है, जिसमें केवल पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। इन 65 विदेशी आतंकियों की मौजूदगी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा पर खास नजर रख रही हैं। जम्मू के कुछ इलाकों में पाकिस्तान मूल के आतंकी अब भी सक्रिय हैं। इनमें घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों वाले दूरदराज जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 65 आतंकियों का आंकड़ा जम्मू-कश्मीर में काम कर रही कई एजेंसियों की आकलन रिपोर्ट पर आधारित है। आतंकी लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं, इसलिए यह आंकड़ा बदलता रहता है। LeT और JeM पर मुख्य फोकस पाकिस्तान स्थित संगठनों JeM और LeT को कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार माना गया है। इनमें 2001 का भारतीय संसद हमला, 2016 का उरी हमला और 2019 का पुलवामा विस्फोट शामिल हैं। ये संगठन सीमा पार से मिलने वाली मदद के सहारे काम करते हैं। घुसपैठ के लिए इनका इस्तेमाल लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से लगे रास्तों के जरिए किया जाता है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उग्रवाद का दौर 1980 के दशक के आखिर से जारी है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों, सीमा पार घुसपैठ और कट्टरपंथी बनाने की कोशिशों से इसे बढ़ावा मिला। एलजी ने जल्द आतंकवाद मुक्त होने की जताई उम्मीद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में पासिंग-आउट परेड को संबोधित किया था। यह परेड प्रोबेशनरी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, सब-इंस्पेक्टर और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के असिस्टेंट डायरेक्टरों के लिए थी। मनोज सिन्हा ने भरोसा जताया कि यह क्षेत्र जल्द आतंकवाद मुक्त होगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश में अब केवल कुछ विदेशी आतंकी बचे हैं। सैफुल्लाह गुट के खिलाफ अभियान का उदाहरण अधिकारियों ने बताया कि विदेशी आतंकियों को खत्म करने के लिए कई एजेंसियां मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। इन अभियानों के लिए खुफिया इनपुट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण किश्तवाड़ में सैफुल्लाह के नेतृत्व वाले JeM के सात आतंकियों का खात्मा है। सुरक्षा बलों के लिए यह अभियान बड़ी कामयाबी रहा था। यह गुट अप्रैल 2024 में घुसपैठ कर जम्मू-कश्मीर आया था। 22 फरवरी को छत्रू इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान कई अभियानों के बाद इस गुट को खत्म किया गया। घुसपैठ और मददगार नेटवर्क पर नजर सक्रिय आतंकियों की संख्या घटने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ रोकने पर ध्यान दे रही हैं। एजेंसियां आतंकियों के मददगार नेटवर्क की पहचान और दूरदराज इलाकों में सक्रिय विदेशी आतंकियों की निगरानी कर रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में जम्मू-कश्मीर में कुल 135 आतंकी सक्रिय थे। इनमें 85 विदेशी और 50 स्थानीय आतंकी थे। 2023 में सक्रिय आतंकियों की संख्या में करीब 48.35 की कमी आई थी। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या लगातार घटने की वजह तेज किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान हैं। इन अभियानों में सक्रिय आतंकियों को ट्रैक करना और उन्हें खत्म करना शामिल है। सरकार ने आतंकवाद खत्म करने और जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। खुफिया एजेंसियां क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। वे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पहचान कर उन्हें खत्म करने पर काम कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User