आराधना मिश्रा बोलीं- मार्च निकालेंगे, अनुमति मिले या न मिले:लखनऊ में मार्च में शामिल होंगे खड़गे, अजय राय नहीं पहुंचे
संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस 'संविधान बचाओ मार्च' निकालने जा रही है। कुछ ही देर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसमें शामिल होंगे। वह दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं। उधर, प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास समेत पूरे हजरतगंज इलाके में बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है। अनुमति नहीं मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा उर्फ मोना ने कहा- प्रशासन अनुमति दे या न दे, हम मार्च निकालेंगे। मार्च कांग्रेस कार्यालय से हजरतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर स्थल तक प्रस्तावित है। यहां खड़गे डॉ. अंबेडकर की अस्थियों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)