पंजाब में BJP+अकाली गठबंधन का ऐलान आज:शाह-नवीन और सुखबीर बादल दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे; भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। इसकी घोषणा दोपहर 1 बजे होगी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे। सोर्सेज के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं अकाली दल इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)