शाह बोले- राहुल SIR के जरिए घुसपैठियों को बचा रहे:2029 में हार के लिए मन बना लें, ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की पहुंच नहीं

Oct 13, 2026 - 19:29
0 0
शाह बोले- राहुल SIR के जरिए घुसपैठियों को बचा रहे:2029 में हार के लिए मन बना लें, ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की पहुंच नहीं
गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी ने तीन नगरपालिकाओं और नगर निगमों की कुल 104 सीटों में से 90 पर जीत हासिल की है। शाह ने कहा- मेरे संसदीय क्षेत्र में आने वाले गांधीनगर नगर निगम में भाजपा ने 44 में से 38 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत राज्य के मतदाताओं के मूड को दर्शाती है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। शाह के मुताबिक, पिछले चुनाव के मुकाबले गांधीनगर नगर निगम में भाजपा का वोट शेयर 10% बढ़ा है। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं और खास तौर पर राहुल जी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने 41 साल से गुजरात में एक भी चुनाव नहीं जीता है। उसने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। उसके बाद से पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User