सुप्रीम कोर्ट बोला-हाईकोर्ट के पास सड़क सुरक्षा सुधारें:ऐसा नहीं किया तो दोनों जज गेट पर धरना देंगे; सॉलिसिटर जनरल को भी घर नहीं जाने देंगे
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के पास सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के मामले में अधिकारियों को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि अगर काम पूरा नहीं हुआ, तो दोनों जज दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे और काम पूरा होने तक घर नहीं जाएंगे। कोर्ट ने कहा, “अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो हम दोनों दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य गेट पर होंगे। जब तक आप काम पूरा नहीं करेंगे, हम घर नहीं जाएंगे। हम वहां धरने पर बैठ जाएंगे और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) बनर्जी को भी घर नहीं जाने देंगे।” यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के ठीक पहले सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस जगह पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)