भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर लगाएगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम:भारतीय वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी

Nov 27, 2026 - 09:56
0 0
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर लगाएगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम:भारतीय वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी
भारत जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगे 740 किलोमीटर लंबे नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाने की योजना है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम अगले महीने रूस जाकर इस सिस्टम का प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन करेगी। इसके फरवरी 2027 तक तैनाती के लिए तैयार होने की उम्मीद है। यह जानकारी मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने दी है। केंद्र सरकार ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। चीन 2027 में पाकिस्तान को देगा J-35 लड़ाकू विमान रिपोर्ट के मुताबिक, चीन 2027 में पाकिस्तान को J-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान दे सकता है। इसके जवाब में भारत लंबी दूरी के हथियार और लोइटरिंग म्यूनिशन तैयार करने और खरीदने की योजना बना रहा है। भारत इन हथियारों के जरिए चीन की PL-15 E लंबी दूरी की मिसाइल और HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम का मुकाबला करना चाहता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने चीनी J-10 लड़ाकू विमानों और स्वीडिश AWACS की मदद से करीब 200 किलोमीटर की रेंज वाली PL-15 E मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान चीन से 8 हैंगोर क्लास पनडुब्बियां खरीद रहा है रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और तुर्किये पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। अमेरिका पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने में मदद कर रहा है, जबकि सऊदी अरब उसे आर्थिक मदद दे रहा है। पाकिस्तान चीन से 8 हैंगोर क्लास पनडुब्बियां खरीद रहा है। इस सौदे की कीमत 5 अरब डॉलर यानी करीब ₹46,220 करोड़ से ज्यादा है। इनमें से एक पनडुब्बी जून 2026 में पाकिस्तानी नौसेना में शामिल हो चुकी है। तुर्किये पाकिस्तान की अगोस्टा-90बी पनडुब्बियों को अपग्रेड कर रहा है और उसे लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन दे रहा है। वहीं, चीन पाकिस्तान को मिसाइल दागने में सक्षम विंग लूंग-II ड्रोन भी दे चुका है। ग्राफिक से समझिए S-400 डिफेंस सिस्टम की ताकत S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है। यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है। भारत के पास S-400 की 3 ऑपरेशनल स्क्वाड्रन एस-400 की एक स्क्वाड्रन में 256 मिसाइल होती हैं। भारत के पास इस वक्त 3 स्क्वाड्रन हैं, जिन्हें अलग-अलग तरफ की सीमाओं पर तैनात किया गया है। पहली स्क्वाड्रन - पंजाब में तैनात की गई है। भारत को पहली 2021 में रूस ने पहली स्क्वाड्रन सौंपी थी। यह पाकिस्तान और चीन दोनों की ओर से आने वाले खतरों को रोकने के लिए है। दूसरी स्क्वाड्रन - सिक्किम (चीन सीमा) में तैनात है। भारत को यह खेप जुलाई 2022 में मिली थी। यहां से चिकन नेक पर भी निगरानी रखी जाती है। तीसरी स्क्वाड्रन- राजस्थान-गुजरात या पंजाब-राजस्थान सीमा पर तैनात है। भारत को यह खेप फरवरी 2023 में मिली। इस स्क्वाड्रन से पश्चिमी सीमा की सुरक्षा मजबूत होती है। चौथी स्क्वाड्रन - असम में तैनात है। यह अरुणाचल प्रदेश में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा करती है। जून 2026 में इसकी पहली खेप भारत पहुंची। ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया था। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान एयरस्पेस खुला रखा था। मिलिट्री और सिविल फ्लाइट्स के एकसाथ आसमान में होने की वजह से आम लोगों के निशाना बनने का खतरा था, लेकिन एयरफोर्स ने अपने खास सिस्टम से पाकिस्तानी सैन्य विमान की पहचान की, फिर S-400 ने सटीक निशाना लगाकर उसे मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक, S-400 ने पाकिस्तानी विमान के खतरे को ट्रैक किया। इसके बाद लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को टारगेट की तरफ गाइड किया गया। मिसाइल ने पाकिस्तानी विमान पर सटीक निशाना लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User