भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर लगाएगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम:भारतीय वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी

Nov 27, 2026 - 09:41
0 0
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर लगाएगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम:भारतीय वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी
भारत जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगे 740 किलोमीटर लंबे नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाने की योजना है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम अगले महीने रूस जाकर इस सिस्टम का प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन करेगी। इसके फरवरी 2027 तक तैनाती के लिए तैयार होने की उम्मीद है। यह जानकारी मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने दी है। भारत के तीन S-400 सिस्टम पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हैं। चौथा सिस्टम असम में तैनात है, जो अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर की सुरक्षा करता है। केंद्र सरकार ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ग्राफिक से समझिए S-400 डिफेंस सिस्टम की ताकत S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है। यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User