परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस:संसदीय दल की मीटिंग में फैसला, INDIA ब्लॉक के साथ रणनीति बनाएंगे; स्टालिन और शरद गुट को भी बुलाएंगे
संसद सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर सांसदों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे। शुक्रवार को कांग्रेस की मीटिंग में 30 नंवबर से शुरू हो रहे विशेष सत्र की तैयारी पर चर्चा हुई। परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का अपना रुख तय किया गया। मीटिंग के बाद गौरव गोगोई ने कहा- सरकार परिसीमन विधेयक वापस लाने की कोशिश कर रही है। शनिवार सुबह 11.30 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अन्य दलों के साथ भी बैठक होगी। डिलिमिटेशन को लेकर सरकार पर कांग्रेस के आरोप कांग्रेस-शिवसेना ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने सांसदों से 29 नवंबर तक नई दिल्ली पहुंचने के लिए भी कहा है। शिवसेना ने भी अपने सांसदों को विशेष सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी के मुख्य व्हिप श्रीरंग बारणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)