दीपम विवाद पर श्रद्धालुओं ने सुप्रीम कोर्ट से शिकायत की:कहा- कोर्ट ने जहां कहा था, वहां दीप नहीं जला, आदेश दें
तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंद्रम दीपम विवाद में हिंदू श्रद्धालुओं ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में शिकायत की। कहा कि प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि आदेश से बचने और उसका पालन नहीं करने की जानबूझकर कोशिश की गई। यह मामला 24 नवंबर 2026 को मदुरै की तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाए जाने से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ दीपथून पर एक बार दीप जलाने के लिए इजाजत दी थी, लेकिन स्तंभ सिकंदर बदुशा दरगाह के पास दीप जलाया नहीं गया।पारंपरिक उचि पिलयार मंडपम में दीपक जलाया गया। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से इस मामले में आवेदन दाखिल करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि वह उचित आदेश पारित करेगा। BJP और हिंदू संगठनों के करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस कार्तिगई दीपम विवाद के बीच मंगलवार को BJP और हिंदू संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान इन संगठनों के
300 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बजाय उचि पिल्लैयार मंदिर के ऊपर महादीपम जलाया गया। खबर अपडेट की जा रही है...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)