सरकारी तालाब की जमीन पर फिर शुरू हुआ निर्माण, राजस्व विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल। 16 नवंबर को लेखपाल ने रुकवाया था काम, अब गाटा संख्या 525 पर दोबारा नींव की खुदाई शुरू; 10 मिस्त्रियों के लगाए जाने का आरोप, तहसीलदार ने मांगी रिपोर्ट।

Nov 27, 2026 - 14:28
0 0

रिपोर्ट रियाज अहमद 

अमरिया (पीलीभीत)। सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जों से सुरक्षित रखने के प्रशासनिक दावों के बीच ग्राम सहगवां नगरिया में सरकारी तालाब की भूमि पर कथित कब्जे का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गाटा संख्या 525 में दर्ज तालाब की जमीन पर भवन निर्माण की तैयारी दोबारा शुरू कर दी गई है। आरोप है कि पूर्व में राजस्व विभाग की ओर से काम रुकवाए जाने के बावजूद निर्माण करने वालों ने फिर से नींव की खुदाई शुरू करा दी। मौके पर करीब 10 मिस्त्रियों को लगाकर निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बावजूद दोबारा खुदाई शुरू होने से राजस्व विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी तालाब की भूमि पर निर्माण को पहले ही रुकवा दिया गया था, तो फिर दोबारा काम शुरू होने की नौबत कैसे आ गई? क्या संबंधित अधिकारियों की ओर से मौके पर नियमित निगरानी नहीं की गई।

इस मामले में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित संबंधित राजस्व कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे के प्रयासों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनका यह भी दावा है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में सरकारी भूमि पर तीन मंजिला भवन का निर्माण भी कराया जा चुका है। ऐसे में पुराने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने और अब दोबारा निर्माण शुरू होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गाटा संख्या की जानकारी नहीं होने का दिया जवाब

मामले को लेकर राजस्व निरीक्षक एलएल देवल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 525 किसके नाम दर्ज है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। संभवतः पूर्व में इसका सर्वे कराया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल वर्तमान में बीएलओ के कार्य में लगे हुए हैं और बुधवार शाम तक रिपोर्ट तैयार कर देंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद धारा 67 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने तलब की रिपोर्ट

वहीं अमरिया तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर गुण-दोष के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पैमाइश और जवाबदेही की मांग ग्रामीणों की मांग है कि गाटा संख्या 525 की तत्काल पैमाइश कराकर भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए और यह भी पता लगाया जाए कि पहले काम रुकवाए जाने के बावजूद दोबारा निर्माण कैसे शुरू हो गया। अब निगाहें तहसील प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि सरकारी तालाब की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन केवल जांच रिपोर्ट तक सीमित रहता है या मौके पर पहुंचकर ठोस कदम भी उठाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User