परिसीमन बिल पर विपक्ष की थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस:कांग्रेस की मांग- लोकसभा सीटों की संख्या न बदले, इसी में महिला आरक्षण मिले
परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। कांग्रेस चाहती है कि सरकार लोकसभा की सीटों में बदलाव न करे। मौजूदा स्थिति में ही महिला आरक्षण लागू करे। संसद सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को सांसदों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे। डिलिमिटेशन को लेकर सरकार पर कांग्रेस के आरोप पहले SIR के जरिए मोदी-शाह चुनते थे कि कौन वोट देगा और कौन नहीं, लेकिन अब परिसीमन से यह तय करेंगे कि कौन कहां वोट देगा और कहां नहीं? मोदी-शाह ने चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बना रखा है, ऐसे में ये परिसीमन से लोगों का क्या भला करेंगे? वो दल जो एक ही दिन में 140 से ज्यादा सांसदों का निलंबन करवा देता है और फिर कानून लाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को लीगल इम्युनिटी देता है- क्या वो सदन को अच्छे से चलाने की मंशा रखता है? BJP की मंशा संविधान बदलने की है, क्योंकि पहले वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे, इसलिए अब परिसीमन के जरिए संख्या बल बढ़ाकर संविधान बदलना चाहते हैं- यही इनका अंतिम लक्ष्य है। कांग्रेस-शिवसेना ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने सांसदों से 29 नवंबर तक नई दिल्ली पहुंचने के लिए भी कहा है। शिवसेना ने भी अपने सांसदों को विशेष सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी के मुख्य व्हिप श्रीरंग बारणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)